10:39 AM, 31-Jan-2020
जेपी नड्डा भी उतरे मैदान में..
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा केजरीवाल जी, आपने अपने बच्चों की कसम लेकर कहा था कि आप ईमानदार रहेंगे। मगर आपके रिश्तेदार विजय बंसल पीडब्लूडी घोटाले में गिरफ्तार हुए। आप के सामने राशन और दवा घोटाला, ऑटो परमिट घोटाला, स्कूल के कमरों के निर्माण में घोटाला हुआ पर आपने कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि आपने भ्रष्ट लोगों को बचाव किया।
उन्होंने कहा केजरीवाल जी, आप भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा करके सत्ता में आए, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बस घोटाला, लाडली योजना घोटाला, मार्शल भर्ती घोटाला तो आपको याद नहीं होगा, लेकिन जनता को सब कुछ याद है।