फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: CM आतिशी के पास है कितनी संपत्ति? कांग्रेस की अलका का ब्योरा भी आया सामने; देखें हलफनामा

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह मुझे कालकाजी के लोगों से पहले भी प्यार मिला है, आगे भी मिलता रहेगा। 
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालकाजी से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री आतिशी चुनावी हलफनामे से पता चला है कि उनके पास न तो गाड़ी है और न ही मकान। उनके नाम कुल चल संपत्ति 76.93,374 रुपये की है। इसमें 30 हजार रुपये नकद और 1 लाख रुपये के सोने के गहने शामिल हैं। शेष 75 लाख रुपये बैंक में बचत खाते और एफडी हैं। वहीं, कालकाजी से ही प्रत्याशी अल्का लांबा के पास गाड़ी नहीं हैं, लेकिन मकान है।

विज्ञापन

2020 में थीं करोड़पति, लेकिन तब साथ थे पति
आतिशी के हलफनामे के अनुसार 2023-24 में उनकी कुल आमदनी 9,62,860 रुपये और 2022-23 में 4,72,680 रुपये थी। 2020 विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से लड़ते हुए उन्होंने अपने हलफनामे में कुल संपत्ति 1,41,21,663 रुपये बताई थी। हालांकि, तब इसमें पति की संपत्ति भी शामिल थी। इस बार उन्होंने केवल निजी संपत्ति का ब्योरा दिया है।

ऑक्सफोर्ड से ली है मास्टर ऑफ साइंस में डिग्री
आतिशी ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह मुझे कालकाजी के लोगों से पहले भी प्यार मिला है, आगे भी मिलता रहेगा। आतिशी के पास मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री है, जो उन्होंने 2006 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। 

आतिशी का सर्नेम अभी भी है मार्लेना 
हलफनामे में आतिशी के उपनाम को लेकर संदेह भी दूर किया गया है। हलफनामे के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) की नेता ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट से अपना उपनाम "मार्लेना" हटा दिया है, लेकिन उनका नाम अभी भी आतिशी मार्लेना है।
 
विज्ञापन

अलका के पास महज 5000 कैश
इधर, कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने भी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके पास गाड़ी नहीं है। हालांकि, अचल संपत्ति के रूप में मकान है। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल चल संपत्ति में 61,12,313 रुपये हैं। इसमें 5000 हजार रुपये नकद हैं, जबकि शेष रकम बचत खाते और एफडी के रूप में है। 2023-24 में उनकी कुल आमदनी 8,28,650 रुपये और 2022-23 में 5,91,670 रुपये थी। अल्का के पास अचल संपत्ति के रूप में 3.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

लांबा ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास गुरुग्राम में एक फ्लैट, एक व्यावसायिक संपत्ति है जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 80 लाख रुपये है और दक्षिण दिल्ली में एक आवासीय फ्लैट है जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 2 करोड़ रुपये है। लांबा के पास 61.12 लाख रुपये की चल संपत्ति है। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से उनकी वित्तीय संपत्ति में 20.12 लाख रुपये की वृद्धि हुई है, जिसे उन्होंने 2020 में चांदनी चौक से लड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें