फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Tue, 14 Jan 2025 08:58 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

इससे पहले कांग्रेस ने दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। जिसमें कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया था। जबकि पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें मुंडका विधानसक्षा क्षेत्र के लिए धर्मपाल लाकड़ा और किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह को टिकट दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने दूसरी सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। जिसमें कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया था। जबकि पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। पार्टी अब तक 63 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

विधानसभा सीट, उम्मीदवार का नाम
मुंडका (8) - धर्मपाल लाकड़ा
किराड़ी (9) - राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन (18) - कुंवर करण सिंह
पटेल नगर - एससी (24) - कृष्णा तीरथ
हरी नगर (28) - प्रेम शर्मा
जनकपुरी (30) - हरबनी कौर
विकासपुरी (31) -  जितेंद्र सोलंकी
विज्ञापन

नजफगढ़ (35) - सुषमा यादव
पालम (37) - मांगे राम
आरके. पुरम (44) - विशेष टोकस
ओखला (54) - अरीबा खान
विश्वास नगर (59) - राजीव चौधरी
गांधी नगर (61) - कमल अरोड़ा
शाहदरा (62) - जगत सिंह
घोंडा (66) - भीष्म शर्मा
गोकलपुर - एससी (68) - ईश्वर बागरी (प्रमोद कुमार जयंत की जगह)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें