फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: मुस्तफाबाद सीट... कांग्रेस-भाजपा-आप के नेता हासिल कर चुके हैं जीत; अबकी बार कौन मारेगा बाजी?

Sun, 22 Dec 2024 09:00 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुस्तफाबाद सघन आबादी वाला क्षेत्र है। इसमें अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवार रहते हैं। क्षेत्र में ज्यादातर परिवार घर में ही सिलाई-बुनाई का काम करते हैं। सभी परिवार विविध समुदायों से आते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में अस्तित्व में आई। इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और आप के नेता जीत हासिल कर चुके हैं। यहां पहली बार कांग्रेस के उम्मीदवार हसन अहमद ने खाता खोला। वे लगातार दो बार यहां से विधायक बने।

विज्ञापन

मुस्तफाबाद सघन आबादी वाला क्षेत्र है। इसमें अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवार रहते हैं। क्षेत्र में ज्यादातर परिवार घर में ही सिलाई-बुनाई का काम करते हैं। सभी परिवार विविध समुदायों से आते हैं। विधानसभा में मुस्तफाबाद, करावल नगर, गाजीपुर, झिलमिल, गाजीपुर गांव, कश्मीर गेट (कुछ हिस्से), विजय विहार सहित अन्य क्षेत्र आते हैं। परिसीमन से पहले इस सीट को करावल नगर के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद सीट का नाम बदला गया।

आप नहीं खोल पाई निगम में खाता 
मुस्तफाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में निगम के पांच वार्ड हैं। इन पर भाजपा और कांग्रेस का कब्जा है। आम आदमी पार्टी यहां खाता भी नहीं खोल पाई। क्षेत्र के ईस्ट करावल नगर वार्ड से भाजपा की शिमला देवी, दयालपुर वार्ड से भाजपा के पुनीत शर्मा, नेहरू विहार से भाजपा के अरुण सिंह, ब्रजपुरी से कांग्रेस की नाजिया जावेद और मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस की शबीला बेगम पार्षद हैं।

2008 से अब तक कौन जीता, कौन हारा
वर्ष            जीते (पार्टी)                     हारे (पार्टी)
2008     हसन अहमद (कांग्रेस)       बोगेंद्र कुमार शर्मा (भाजपा)
2013    हसन अहमद (कांग्रेस)       जगदीश प्रधान (भाजपा)
2015    जगदीश प्रधान (भाजपा)    हसन अहमद (कांग्रेस)
2020    हाजी युनुस (आप)           जगदीश प्रधान (भाजपा)

मुस्तफाबाद क्षेत्र की सभी सड़कें टूटी हुई हैं। इन सड़कों के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। टूटी हुई सड़क में फंसकर अक्सर रिक्शे के पहिये टूट जाते हैं। लोगों का सामान गिर जाता है। इस बारे में प्रशासन को कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठोस काम नहीं हो पाया। -शहजाद मलिक

क्षेत्र में विजली के तारों को लेकर सभी परेशान हैं। तारों के जाल के कारण दुर्घटना होने की आशंका रहती है। पानी को भी समस्या है। क्षेत्र में ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रोजगार करते हैं। उन्हें उचित बिजली पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। -अमजद अंसारी

क्षेत्र की गलियां टूटी हुई हैं। इन गलियों को ठीक करवाने के लिए कई बार क्षेत्र के विधायक को शिकायत भेजी गई, लेकिन विधायक क्षेत्र में नहीं आए। अक्सर टूटी गलियों के कारण लोग चोटिल हो जाते हैं। -वसीम राजपूत
विज्ञापन

क्षेत्र में पार्किंग की समस्या है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई उचित जगह नहीं है। लोग सड़क पर ही बाहुन खड़े करके चले जाते हैं। अवैध पार्किंग के कारण मुख्य रोड पर ही जाम लगता है। -मोहम्मद कासिम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें