फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections: AAP के बाद कांग्रेस ने किया बड़ा एलान; पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं से किया ये वादा

Thu, 12 Dec 2024 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों ने महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल के महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने की घोषणा को चुनावी दांव करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से महिलाओं के विकास और सुरक्षा में विफल रहे केजरीवाल अब चुनाव से पहले जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों ने महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसी तरह दिल्ली में मार्च में घोषित महिला सम्मान योजना भी केवल कागजों तक सीमित रही। 
विज्ञापन

कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए किया ये बड़ा वादा
देवेंद्र यादव ने केजरीवाल सरकार पर लाडली योजना को खत्म करने, राशन और पेंशन बंद करने और महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षकों के वेतन में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद महिलाओं के विकास, स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें