फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Candidates List: कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, अबतक 47 नामों का एलान, देखें सूची

Tue, 24 Dec 2024 11:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इससे पहले पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। पार्टी ने अब तक 47 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस में 26 उम्मीदवारों के नाम तय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी ने 26 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने अब तक 47 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले पार्टी ने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। दूसरी सूची में पार्टी ने उन नेताओं के नामों को विशेष प्राथमिकता दी है, जो अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखते हैं।


यहां देखें पूरी सूची-
 
क्रम संख्या निर्वाचन क्षेत्र चुने गए उम्मीदवार
1 रिठाला सुशांत मिश्रा
2 मंगोल पुरी - अनुसूचित जाति हनुमान चौहान
3 शकूर बस्ती सतीश लूथरा
4 त्रिनगर सतेन्द्र शर्मा
5 मटिया महल आसिम अहमद खान
6 मोतीनगर राजेन्द्र नामधारी
7 मदिपुर - अनुसूचित जाति जेपी पंवार
8 राजौरी गार्डन धर्मपाल चंदेला
9 उत्तम नगर मुकेश शर्मा
10 मटियाला रघुविंदर शौकीन
11 बिजवासन देवेंद्र सहरावत
12 दिल्ली कैंट प्रदीप कुमार उपमन्यु
13 राजिंदर नगर विनीत यादव
14 जंगपुरा फरहद सूरी
15 मालवीय नगर जितेंद्र कुमार कोचर
16 महरौली श्रीमती पुष्पा सिंह
17 देओली - अनुसूचित जाति राजेश चौहान
18 संगम विहार हर्ष चौधरी
19 कोंडली - अनुसूचित जाति अक्षय कुमार
20 लक्ष्मी नगर सुमित कुमार
21 कृष्णा नगर गुरचरण सिंह राजू
22 सीमापुरी - अनुसूचित जाति राजेश लीलोथिया
23 बाबरपुर हाजी मोहम्मद इसराक खान
24 त्रिलोकपुरी - अनुसूचित जाति अमरदीप
25 गोकलपुर - अनुसूचित जाति प्रमोद कुमार जयंत
26 करावल नगर डॉ. पीके मिश्रा
विज्ञापन

कांग्रेस की पहली सूची
किसको कहां से मिला टिकट?
नरेला से अरुणा कुमारी
बुराड़ी से मंगेश त्यागी
आदर्श नगर से शिवांक सिंघल
बादली से देवेंद्र यादव
सुलतानपुर माजरा से जय किशन
नागलोई जट रोहित चौधरी
शालीमार बाग से प्रवीण जैन
वजीरपुर से रागिनी नायक 
सदर बाजार से अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल 
बल्लिमारान से हारून यूसुफ
तिलक नगर से पीएस बावा
द्वारका से आदर्श शास्त्री
नई दिल्ली से संदीप दीक्षित
कस्तुरबा नगर से अभिषेक दत्त
छतरपुर से राजिंदर तंवर 
अंबेडकर नगर से जय प्रकाश
ग्रेटर कैलाश से गरवित सिंघवी
पटपड़गंज से अनिल कुमार
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
मुस्तफाबाद से अली महंदी

विज्ञापन

गठबंधन न होने पर कांग्रेस की रणनीति
आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न होने के बाद कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उसका लक्ष्य मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवारों को चुनकर अधिकतम सीटों पर जीत हासिल करना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह कदम कांग्रेस को दिल्ली की राजनीति में पुनः स्थापित करने में सहायक होगा। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का यह कदम पार्टी की नई रणनीति को दर्शाता है। मजबूत और लोकप्रिय नेताओं के चयन के जरिये पार्टी की यह संकेत देने की मंशा है कि वह गंभीरता से चुनावी मुकाबले में है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें