फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assembly Election: CM आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, नई दिल्ली सीट पर वोटर लिस्ट में हो रहा घोटाला

Mon, 06 Jan 2025 04:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा खेल हो रहा है। गलत तरीके से वोट काटने की साजिश हो रही है। 
विज्ञापन
सीएम आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। आतिशी ने नई दिल्ली विधानसभा में वोटों की गड़बड़ी को लेकर जताई चिंता है। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में बड़े घोटाले का दावा किया था। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा खेल हो रहा है। गलत तरीके से वोट काटने की साजिश हो रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी के साथ आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

कॉन्फ्रेंस में सीएम आतिशी ने कहा कि जब हमने समीक्षा की तो पता चला कि एक बड़ा घोटाला हो रहा है। जब चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ घर-घर जा रहे थे। तो उन्होंने वोटर्स को शिफ्ट क्यू नहीं किया। इससे साफ जाहिर होता है कि वोट काटने को लेकर एक बड़ा घोटाला चल रहा है। 10 फीसदी वोटर्स को जोड़ा गया है जबकि पांच फीसदी वोट काटे गए हैं। यह एक षड्यंत्र चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें