फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: कांग्रेस ने किया 'प्यारी दीदी योजना' का एलान, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा

Mon, 06 Jan 2025 03:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली चुनाव की तारीखों के एलान से पहले कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए 'प्यारी दीदी योजना' की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Congress announces Pyari Didi Yojana - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है। 'आप' की 'महिला सम्मान' योजना के सामने कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी' योजना की घोषणा की है। कांग्रेस की इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 2500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये देने का एलान किया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के एलान के बाद कांग्रेस ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव खेला है। कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है। 

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जानकारी दी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि "आज मैं यहां 'प्यारी दीदी' योजना का शुभारंभ करने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हम महिलाओं को 2,500 रुपये देंगे और इसका फैसला कैबिनेट की पहली बैठक में ही किया जाएगा। यह उसी मॉडल पर है जो हमने कर्नाटक में लागू किया था।
विज्ञापन


दिल्ली में चुनावी घोषणा करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जैसे कर्नाटक में सरकार बनते ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना शुरू हुई, वैसे ही दिल्ली में भी सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को हरी झंडी दे दी जाएगी। 

 

कांग्रेस की 'प्यारी दीदी' योजना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि "उनके (आप) वादे लागू नहीं किए जा सकते। हमने अपनी योजना (कर्नाटक में) पहले ही लागू कर दी है। हम दिल्ली के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे हम पर भरोसा करें, हम जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं..."।

 
विज्ञापन

कांग्रेस की 'प्यारी दीदी' योजना पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि "मेरा मानना है कि दिल्ली में जिस तरह के हालात हैं, उसमें हर महिला को 2500 रुपये दिए जाने की जरूरत थी। बेरोजगारी, महंगाई और उन पर हो रहे अत्याचारों के कारण परेशान महिलाओं की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है..."
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें