फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020 : योगी बोले- पाकिस्तान का मंत्री केजरीवाल के पक्ष में बयान क्यों दे रहा है?

Mon, 03 Feb 2020 02:06 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : bjp
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासपुरी में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। बता दें योगी ने दिल्ली में अब तक सात रैलियों को संबोधित किया है।

विज्ञापन

 

 
 
विकासपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पाकिस्तान का मंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष में बयान क्यों दे रहा है। क्योंकि उसे पता है कि सिर्फ केजरीवाल ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ केजरीवाल की सहानुभूति है, ये देश की सेना से सुबूत मांगते हैं, उनकी सहानुभूति दिल्ली की जनता से नहीं शाहीन बाग वालों से है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। नागरिकता संशोधन के खिलाफ जो धरने पर बैठे हैं वो अवैध हैं, शाहीन बाग तो बहाना है, असली निशाना तो वो है जिसका वो समाधान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल उनके साथ खड़े हैं, जो भारत के टुकड़े होने के नारे लगाते हैं।  
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने खुद खांसते-खांसते दिल्ली वालों को खांसने पर मजबूर कर दिया। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की भावना के साथ खिलवाड़ किया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें