फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020 : आप उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता को लेकर विवाद, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Mon, 03 Feb 2020 01:48 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विशेष रवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में है। इसी बीच आप आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। करोल बाग से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोडिया ने आम आदमी पार्टी के उम्मीवार विशेष रवि पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 

योगेंद्र चांदोलिया ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विशेष रवि पर आरोप लगाया है कि रवि द्वारा साल 2013, 2015 के चुनावी हलफनामे में उनके द्वारा दी गई शैक्षिक योग्यता अलग-अलग हैं। मैंने इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की है। 

बता दें करोल बाग सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। करोल बाग से विशेष रवि आम आदमी पार्टी की टिकट पर तीसरी बार मैदान में हैं। 

 दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में आई याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोडिया ने आम आदमी पार्टी के उम्मीवार विशेष रवि के खिलाफ याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन




करोल बाग सीट के समीकरण 

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आनी वाली करोलबाग विधानसभा सीट का गठन 1993 में हुआ था। 1993 में यहां सबसे पहले चुनाव में भाजपा के एसपी रतवाल ने कांग्रेस की सुंदरवती नवल प्रभाकर को हरा कर जीत हासिल की थी। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता विशेष रवि यहां से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं। 

इस बार करोलबाग में आम आदमी पार्टी ने फिर से विशेष रवि को खड़ा किया है। वहीं उनके सामने भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस प्रत्याशी गौरव धनक खड़े हैं। 

पिछली बार यहां से आप के विशेष रवि के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस के मदन कोरवाल खड़े थे। विशेष रवि को 67,429 वोटों के साथ बंपर जीत मिली थी, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर थी। यह सीट 2008 से केवल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें