फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव : पीएम मोदी बोले- जामिया और शाहीन बाग संयोग नहीं, सौहार्द खंडित करने का प्रयोग

Mon, 03 Feb 2020 06:41 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कड़कड़डूमा में पीएम मोदी की रैली - फोटो : File
विज्ञापन

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के चुनावी समर में उतरे उन्होंने कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मोदी सीएए का विरोध करने वालों पर जमकर बरसे। उनहोंने कहा कि सीएए के खिलाफ प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है। यह देश को तोड़ने की सोच है। 

विज्ञापन




पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली को अराजकता में नहीं छोड़ सकते हैं। वोट बैंक की राजनीति से दिल्ली के लोग गुस्से में हैं। तिरंगा-संविधान के पीछे राजनीति हो रही है। ऐसे प्रदर्शनों के पीछे राजनीतिक खेल हो रहा है। कोर्ट ने भी इसपर नाराजगी जताई है। ये लोग कोर्ट की बात मानने को भी तैयार नहीं हैं। देश के टुकड़े करने वालों को आज तक बचाया जा रहा है। 

सीलमनपुर, जामिया, शाहीन बाग प्रदर्शन संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है, अगर प्रदर्शन होता तो सरकार के बयान के बाद खत्म हो जाता। इनकी ताकत नहीं बढ़नी चाहिए, ऐसे लोगो को नहीं रोका तो कल कोई और रास्ता रोका जाएगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति का खेल-खेल रहे हैं, ये लोग संविधान और तिरंगे के पीछे छिपकर असली साजिश से ध्यान हटा रहे हैं। केजरीवाल पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि अच्छी राजनीति के सपने का नकाब उतर गया है, इन लोगों का असली चेहरा सामने आ चुका है। इन्हीं लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना पर सवाल खड़े किए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली वालों को ऐसी सरकार नहीं चाहिए। पहले आए दिन बम धमाके होते थे, जान जाती थी,  लेकिन जब आतंकी को पुलिस ने मारा तो उसे फर्जी मुठभेड़ बताया गया।  ये लोग टुकड़े टुकड़े गैंग को आज तक बचा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा हाथ में झंडा लेकर देश को बांटा जा रहा है। इस मानसिकता को यहीं रोकना जरूरी है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें