फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: प्रवेश वर्मा बोले, दिल्ली का मतदाता शाहीन बाग जैसी राजधानी नहीं चाहता

Mon, 27 Jan 2020 06:07 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी किस तरह की राजनीति पर काम कर रही है, चुनावी माहौल में शाहीन बाग या फिर राजधानी के दूसरे हिस्सों में चल रहे प्रदर्शनों का मतदाताओं पर किस तरह का असर हुआ है, इस चुनाव को लेकर जनता के बीच किस तरह का माहौल है। इन सभी मुद्दों पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से अमर उजाला के संवाददाता आदित्य पाण्डेय ने बातचीत की है, पेश है खास बातचीत-
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आपकी पार्टी खासकर पश्चिम दिल्ली में किस प्रकार की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

उत्तर- भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के सभी बूथों पर नुक्कड़ सभाएं कर रही है। इस दौरान दिल्ली भर में 15 हजार नुक्कड़ सभाएं होंगी। मैंने अपनी लोकसभा के अंदर अबतक 200 नुक्कड़ सभाएं की हैं। जहां दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री के झूठ का पर्दाफाश किया जा रहा है।

शाहीन बाग या फिर राजधानी में कई जगहों पर जारी प्रदर्शनों पर आपका किया कहना है।

उत्तर- आने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता खुद तय कर देगी कि उसको वर्ल्ड क्लास राजधानी चाहिए, या फिर शाहीन बाग जैसी। ऐसा पहले कश्मीर घाटी में हुआ करता था, महीने भर से अधिक समय से दिल्ली को देशविरोधी सोच के लोगों ने बंधक बनाकर रखा है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वह शाहीन बाग के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम कैंडिडेट आप हैं, क्या? पार्टी के अंदर का माहौल कैसा है? क्योंकि केंन्द्रीय नेतृत्व ने आपकी तरफ कई बार इसारे किए हैं।

उत्तर- मैं खुद को दुनिया की सबसे बड़े राजनैतिक दल का बस एक कार्यकर्ता मानता हूं। इस तरह के निर्णय बीजेपी का केंद्रीय विधायक दल ही लेगा। जिस तरह हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था, उसी प्रकार दिल्ली में भी बाजेपी का मुख्यमंत्री चुना जाएगा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह ने कई बार हमारा नाम लिया, अपने प्रति अपने वरिष्ठ का प्यार पा कर मैं अभिभूत हूं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा किन खास मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंच रही है।

उत्तर- जनता जानती है, कि दिल्ली को यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों की राजधानी बनाना है, तो दिल्ली से झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री को हटाना पड़ेगा। इसके अलावा दिल्ली के लोगों को बताया जा रहा है कि वह विज्ञापन वाले विकास के झांसे में ना आएं। खासकर पश्चिमी दिल्ली में सीवरों की साल साल भर से सफाई नहीं हुई है। मैं केजरीवाल जी को रोजाना ऐसे पांच स्कूल दिखा सकता हूं, जिनकी हालत जर्जर है या फिर स्कूल के अंदर एक भी शिक्षक नहीं है। यह सब जनता को बताया जा रहा है। केजरीवाल ने टैक्स का सारा पैसा दबा कर रख लिया है और कहते हैं कि देश की इकलौती सरकार उनकी है, जो मुनाफे में है। असल में उन्होंने विज्ञापन छोड़कर, बाकी दिल्ली के लोगों के टैक्स का पैसा जन विकास में कहीं खर्च ही नहीं किया है।

मौजूदा विधानसभा चुनाव में जनता का मिजाज है।

उत्तर- दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि अरविंद केजरीवाल और उनके साथ आखिरकार किस तरह की मानसिकता के लोग हैं, जो अब खुलकर देश विरोधी ताकतों के साथ साफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में केजरीवाल ने विकास कार्य किया नहीं, अब वह राजधानी में सांप्रदायिक उत्पात फैलाने वाले लोगों की सहानुभूति लूटना चाहते हैं। ऐसे में दिल्ली की जनता केवल बीजेपी के साथ है। उसे पता है, कि बिना मोदी जी के साथ के दिल्ली को हाईटेक राजधानी बनाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें