फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सीएए के विरोध में अब निजामुद्दीन में प्रदर्शन, कुल 13 जगह हो रहे प्रदर्शन

Mon, 27 Jan 2020 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निजामुद्दीन में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : शुजात आलम
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन दिल्ली में थमने के बजाय और बढ़ गए हैं। अब यह प्रदर्शन निजामुद्दीन दरगाह के पीछे वाली सड़क के सर्विस लेन में शुरू हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली में यह 13वां स्थान बन गया है जहां लोग सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कल निजामुद्दीन में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण का एक कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद कुछ महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर सीएए का विरोध करने के बारे में सोचा।

इसके बाद वह महिलाएं सर्विस लेन पर ही धरने पर बैठ गईं। उन्हें देख पुलिस ने उन्हें कहा कि यहां धरना न दें, अंदर बस्ती में जाकर दें। इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई और महिलाओं ने वहां धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


रविवार रात जब प्रदर्शनकारी वहां तंबू गाड़ने लगे तो पुलिस उनके लोहे के पाइप आदि लेकर चली गई। रातभर लोग धरने पर बैठे रहे। सुबह करीब पांच बजे पुलिस की तीन चार बसें प्रदर्शनकारियों को उठाने आईं तो फिर से इनके बीच बहस हो गई।

सोमवार शाम होते-होते यहां 250-300 प्रदर्शनकारी जुट गए हैं और वक्ता भी यहां जुटने लगे हैं। इस तरह से अब तक दिल्ली में कुल 13 जगह ऐसी हो चुकी हैं जहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

दिल्ली में इन 13 जगहों पर चल रहा प्रदर्शन
जामिया, शाहीन बाग, हौजरानी विलेज, निजामुद्दीन, इंद्रलोक, तुर्कमान गेट, जामा मस्जिद(यहां हर शाम को कैंडल मार्च निकाला जाता है), खुरेजी, जाफराबाद, कदमपुरी, मुस्तफाबाद, चांदबाग, खजूरी खास का श्रीराम कॉलोनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें