फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: कपिल मिश्रा का ट्वीट- केजरीवाल के बाद ओवैसी पढ़ेंगे हनुमान चालीसा

Tue, 04 Feb 2020 10:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली में मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनेताओं के बयान और तीखे होते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में सियासी दलों की रैलियों और जनसभाओं में ऐसे तीखे बयानों की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन


एक बार फिर से दिल्ली के मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने आपत्तिजनक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन ( AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधा है। 
 


मंगलवार सुबह कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि हम सबकी एकता से 20 प्रतिशत वाली वोट बैंक की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी। इससे पहले सोमवार को भी कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर केजरीवाल पर हमला बोला था। 
 
 
विज्ञापन

सोमवार को कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को अपना नाम बदल कर मुस्लिम लीग रख लेना चाहिए। क्योंकि उमर खालिद, अफजल गुरू, बुरहान वानी आतंकवादियों को अपना बाप मानने वालों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से डर लग रहा है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें