फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: निर्वाचन आयोग ने हिंदू-मुस्लिम वाले वीडियो पर केजरीवाल को जारी किया नोटिस 

Fri, 07 Feb 2020 07:28 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : ANI
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विपक्ष को निशाना बनाने वाले उनके ‘हिंदू-मुस्लिम’ वीडियो को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कल शाम 5 बजे तक अपना जवाब देने को कहा है। आयोग ने केजरीवाल को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किए गए एक वीडियो पर नोटिस जारी किया था जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में पाया गया था।

बता दें चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों में काफी सख्ती दिखाई है।गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। योगी आदित्यनाथ ने करावल नगर की रैली में कहा था कि केजरीवाल शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं। अब आयोग ने योगी को मामले में नोटिस जारी किया है। इससे पहले आयोग ने केजरीवाल को मोहल्ला क्लिनिक को लेकर चेताया था। इन चुनावों में आयोग ने कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर पर भड़काऊ बयान देने को लेकर रोक लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें