manish sisodia and parvesh verma
- फोटो : file photo
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी ऑफिसर की गिरफ्तारी को लेकर प्रवेश वर्मा ने प्रतिक्रिया दी थी। इसे लेकर अब मनीष सिसोदिया ने प्रवेश वर्मा को लीगल नोटिस भेजा है।
बता दें कि प्रवेश वर्मा ने इस पर बयान जारी किया था कि ओएसडी तो नाम का होता है, जो उसके मालिक हैं, जो हमारे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया है, ये सारे पैसे उन्हीं के जेब में जाते हैं और उन्ही पैसों से शाहीन बाग में बिरयानी पहुंचाते हैं।
ये है मामला
सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बताया जा रहा है। ओएसडी के साथ ही उसका सहयोगी धीरज भी गिरफ्तार हुआ है, जिसे अदालत में पेश किया गया है।
मनीष सिसोदिया की सफाई
मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर ओएसडी भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिसोदिया से जब इस गिरफ्तार की टाइमिंग पर सवाल किया गया तो वह बोले कि कोई टाइमिंग का सवाल नहीं है, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है। अच्छा हुआ कि वो पकड़ा गया अब उसे सख्त सजा मिले। मुझे पता होता तो मैं खुद उसे पकड़वाता।