दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव आचार संहिता के मामले में फंस गए हैं। तीस हजारी कोर्ट में वकीलों से बातचीत के दौरान उन्होंने सभी कोर्ट के अंदर बार में मोहल्ला क्लीनिक और बार बनाने का वादा किया था, इसे लेकर उन्हें नोटिस भेजा गया है।
13 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन वकीलों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था- जहां तक मोहल्ला क्लीनिक की बात है हम सभी अदालतों के सभी बार के अंदर मोहल्ला क्लीनिक बनाने को तैयार हैं। अगर आप जगह दे दें, इसके लिए दो-तीन कमरों की जरूरत पड़ती है। जिम की बात की गई है, हम जिम भी बनवा देंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपका पॉजिटिव सपोर्ट मिलेगा।
चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नीरज की शिकायत पर ये कदम उठाया है जिन्होंने 14 जनवरी को आयोग को शिकायत भेजी थी।
चुनाव आयोग का नोटिस यहां देखें