दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘केजरीवाल आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद चुनाव से पहले लोगों तक सीधे अपना संदेश पहुंचाना है। आप ने इस अभियान के तहत एक वेबसाइट और मोबाइल नंबर जारी किया है।
इस अभियान की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मेरा मन था कि मैं दिल्ली के हर घर और परिवार तक जाऊं, अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाऊं और अगर उनके कोई सवाल हैं तो उनका जवाब दूं, लेकिन यह व्यवहारिक नहीं था। ऐसे में मैंने अपनी टीम से कहा कि मैं जनता से कैसे सीधे बात कर सकता हूं। अब यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से मैं सीधे लोगों के घर तक दस्तक दूंगा।
आप ने http://welcomekejriwal.in नामक वेबसाइट तैयार की है। इसके साथ ही उसने मोबाइल नंबर 7690944444 भी जारी किया है। केजरीवाल का कहना है कि इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने से लोगों के मोबाइल पर एक लिंक पहुंचेगा और फिर वह लोगों से संवाद कर पाएंगे।