फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अशोक नगर में शुरू हुआ 100 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर

Tue, 11 May 2021 12:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के अशोक नगर में 100 विस्तरों वाला एक और कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। इस केंद्र की शुरुआत राष्ट्रीय स्वाभिमान, राधा स्वामी सत्संग ब्यास और स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अशोक नगर में 100 विस्तरों वाला एक और कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। इस केंद्र की शुरुआत राष्ट्रीय स्वाभिमान, राधा स्वामी सत्संग ब्यास और स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से की गई है।

विज्ञापन


फिलहाल 100 ऑक्सीजन बेड हैं और जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या 200 तक बढ़ाने की योजना है। सोमवार को इस केंद्र का उद्घाटन सांसद प्रवेश वर्मा व प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने किया।

इस मौके पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस कोविड सेंटर में डॉक्टर, नर्स, दवाएं और सभी जरूरत की समान उपलब्ध है। यह केंद्र पश्चिमी दिल्ली के निवासियों के लिए वरदान साबित होगा क्योंकि अब उन्हें कोविड के इलाज के लिए अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह केंद्र आसपास रहने वाले सभी निवासियों और सभी जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कोविड की देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा। रोगियों को दिन में तीन बार मुफ्त भोजन दिया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इस काम में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि नागरिकों से मेरा आग्रह है कि वे प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी का मुकाबला करने के लिए ऑक्सीजन के स्तर को गिराने की स्थिति में सुविधा का उपयोग करने में संकोच न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें