फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Kalash Yatra: कर्तव्य पथ पर अमृत कलश यात्रा का समापन आज, पटेल जयंती पर होगा बड़ा आयोजन, यातायात परिवर्तन

Mon, 30 Oct 2023 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर सोमवार और मंगलवार को विजय चौक पर मेगा इवेंट मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
file pic..... - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्तव्य पथ पर मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत सोमवार को अमृत कलश यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौदूद रहेंगे। कार्यक्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी मार्च करेंगे। आयोजन स्थल पर राज्य के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां होंगी जिसमें राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधि आएंगे और प्रदेश के अमृत कलश से मिट्टी व चावल को कर्तव्य पथ पर बड़े कलश में डालेंगे। 

विज्ञापन


पटेल जयंती : दो दिन तकरूट देखकर ही निकलें
सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर सोमवार और मंगलवार को विजय चौक पर मेगा इवेंट मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। समारोह में देश के गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने आयोजन स्थल के आसपास से गुजरने वाले रास्तों से वाहन चालकों को बचने की सलाह दी है। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता पड़ने पर विजय चौक के आसपास वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। 

इसको देखते पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी है। इधर, कार्यक्रम के अवसर पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी मार्च करेंगे। आयोजन स्थल पर राज्य के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां होंगी जिसमें राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के प्रतिनिधि आएंगे। 
विज्ञापन


इन रास्तों पर जाने से बचने की सलाह
शांति पथ, कौटिल्य मार्ग, पटेल चौक, भिंडर प्वाइंट जंक्शन, जीपीओ, अरविंदो चौक, आरएमएल, क्यू प्वाइंट, जीआरजी, एमएलएनपी, मंडी हाउस, आरजीएम, फिरोजशाह, अशोक रोड, राजाजी मार्ग, फिरोजशाह रोड, केजी मार्ग, जनपथ,   महादेव रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, ए प्वाइंट और डब्ल्यू प्वाइंट। 

इन मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ होने की उम्मीद 
सुल्तानपुर, घिटोरनी, कुतुबमीनार, केंद्रीय सचिवालय, गुरु द्रोणाचार्य, इफको चौक, अर्जन गढ़, उद्योग भवन, जवाहरलाल  नेहरू स्टेडियम

यातायात पुलिस की ओर से जारी दिशा निर्देश 

  • सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए यातायात पुलिस ने लोगों से अपने निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन वाहनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
  • पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क किनारे पार्किंग से बचने की सलाह दी है। इससे यातायात संचालन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। 
  • वायु भवन, सेना भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, संसद भवन, साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट आदि जाने वाले यात्रियों को संभावित देरी से निपटने के लिए पर्याप्त समय लेकर चलने की सलाह दी है। 
  • अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करने की सलाह दी है। 
  • लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है। 
  • ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों का सहयोग एवं समर्थन करने की सलाह दी है। 
  • यातायात पुलिस ने लोगों से असामान्य व अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें