अलीपुर के पेपर गोदाम में लगी आग
- फोटो : एएनआई
अलीपुर औद्योगिक इलाके में स्थित कागज के एक गोदाम में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
दमकल कर्मियों ने सवा तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1.40 बजे पता चला कि अलीपुर के बकौली भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में कागज के एक गोदाम में आग लग गई है। करीब एक हजार गज में फैले गोदाम में आग तुरंत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।