फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हवाई अड्डे ने टर्मिनल तीन पर नई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली लगाई

Mon, 28 Dec 2020 05:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर नई यात्री ट्रैकिंग प्रणाली लगाई गई है। इससे लोगों की आवाजाही का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी तथा प्रतीक्षा का समय कम होगा और एक-दूसरे से दूरी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन


दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली डायल ने कहा कि 'जोविस यात्री ट्रैकिंग प्रणाली' कतार प्रबंधन प्रणाली है। उसने एक विज्ञप्ति में बताया कि अलग अलग स्थानों पर स्क्रीन लगाकर प्रणाली के जरिए चेक-इन, सुरक्षा जांच आदि पर लगने वाले समय की सीधी प्रतीक्षा जानकारी उपलब्ध होगी।

कोविड पूर्व स्तर की तुलना में उड़ानों का परिचालन कम है। इसलिए हवाई अड्डे पर टर्मिनल दो और टर्मिनल तीन से विमान आ- जा रहे हैं। पीटीएस में छत पर एक सेंसर लगाया जाएगा जिसके जरिए यात्रियों की गणना होगी और उनको ट्रैक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली इंटरनेशल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि इस तरह अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें