फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में सांस: दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बरकरार, 17 इलाकों में AQI 300 पार; NCR में गुरुग्राम सबसे स्वच्छ

Wed, 20 Dec 2023 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीआर में गुरुग्राम का एक्यूआई सबसे कम 184 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 241, फरीदाबाद में 240, गाजियाबाद में 236 व नोएडा में 208 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
खराब श्रेणी में रही दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की गति व दशा बदलने से प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार है। साथ ही, 17 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। बुधवार को एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 285 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। 

विज्ञापन

सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। सुबह हल्की धूप खिली। 18 इलाकों में खराब व एक इलाके में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में गुरुग्राम का एक्यूआई सबसे कम 184 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 241, फरीदाबाद में 240, गाजियाबाद में 236 व नोएडा में 208 एक्यूआई रहा।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। गुरुवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 

शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। इधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 17 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सबसे अधिक 366, बुराड़ी क्रॉसिंग में 330, बवाना में 327, नरेला में 319, पंजाबी बाग व आनंद विहार में 311 और शादीपुर में 310 एक्यूआई दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। 
विज्ञापन

साथ ही, 18 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पटपड़गंज में 300, मंदिर मार्ग में 288, नॉर्थ कैंपस में 287, डॉ. करणी शूटिंग रेंज में 286, अशोक विहार में 284 व सीरीफोर्ट में 278 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। एक इलाके में हवा मध्यम श्रेणी में रही। आया नगर में 148 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें