फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा, गाजियाबाद दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित

Wed, 25 Nov 2020 08:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई दिल्ली की हवा बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में 34 अंकों के इजाफे के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली- एनसीआर में शामिल गुरुग्राम को छोड़कर अन्य इलाकों की हवा बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें गाजियाबाद में सबसे खराब हवा में लोगों ने सांस ली।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसतन वायु गुणवता सूचकांक 413 दर्ज किया गया, जबकि 1 दिन पहले  यह आंकड़ा 379 रहा था। वहीं, सोमवार को यह आंकड़ा 295 रहा था। इसके अलावा दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उतर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में महज 63 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले प्रदूषित तत्व पीएम 2.5 कि प्रदूषण में केवल 2 फीसद हिस्सेदारी रही, जो कि 1 दिन पहले यह 5 फीसदी थी। वहीं, प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 10 का स्तर 376 और पीएम 2.5 का स्तर 210 दर्ज किया गया। दोनों ही बहुत खराब श्रेणी में रहे, जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है। 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, इन दिनों हवाओं का रुख उतर पश्चिम दिशा के बजाय दक्षिण पूर्व की ओर हो गया है। साथ ही हवा की रफ्तार में भी कमी के साथ वेंटिलेशन इंडेक्स भी कम हुआ है। इस वजह से प्रदूषक तत्वों को जमने में मदद मिल रही है और दिल्ली की हवा प्रदूषित हो रही है। हालांकि, आगामी दो दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ वेंटीलेशन इंडेक्स में भी सुधार होने की संभावना बनी हुई है। इससे हवा का स्तर बहुत खराब से खराब श्रेणी में रह सकता है। गौरतलब है कि दिवाली के बाद दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद हुई बारिश ने दिल्ली की हवा को साफ किया था। इसके बाद से हवा लगातार खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई थी। 
विज्ञापन

 

दिल्ली के 19 हॉटस्पॉट रेड जोन में पहुंचे 

दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद करीब 19 हॉटस्पॉट भी रेड जोन में पहुंच गए, जबकि 1 दिन पहले इनकी संख्या 10 से भी कम थी। वहीं, 472 के आंकड़े के साथ जहांगीरपुरी में सबसे खराब हवा में लोगों ने सांस ली। 

दूसरे दिन भी सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद 
दिल्ली-एनसीआर में शामिल गाजियाबाद दूसरे दिन भी गंभीर श्रेणी की हवा के साथ सबसे प्रदूषित शहरों में रहा। केवल गुरुग्राम 299 के वायु गुणवता सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में रहा। इसके अलावा फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा बहुत खराब और नोएडा और गाजियाबाद गंभीर श्रेणी में रहे। 
 

दिल्ली के हॉटस्पॉट के आंकड़े 

आनंद विहार 449
अशोक विहार 464
बवाना 467
चांदनी चौक 420
डीटीयू 440 
दिलशाद गार्डन 408
आईटीओ 434
जहांगीरपुरी 472
मुंडका 449
मंदिर मार्ग 401
नरेला 447
ओखला फेज 2- 426
पटपड़गंज 427
पंजाबी बाग 426
आरके पुरम 412
रोहिणी 467
सोनिया विहार 469
विवेक विहार 455
वजीरपुर 446 

 
विज्ञापन

दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े

गाजियाबाद 444
नोएडा 414
ग्रेटर नोएडा 394
फरीदाबाद 348
गुरुग्राम 299 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें