फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राजधानी में बढ़ी ठंड, हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में; जानें किस इलाके में कितना एक्यूआई

Wed, 25 Nov 2026 08:38 AM IST
Vijay Singh Pundir आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। डीटीयू समेत दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 पार पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 200 था।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम का असर अब दिल्ली में साफ दिखाई देने लगा है। ठंड बढ़ने लगी है। इस बीच दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अनुसार, सुबह छह बजे तक शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 दर्ज किया गया। यह स्तर 'खराब' श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन


डीटीयू में 300 पार एक्यूआई पहुंच गया, यहां एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। आनंद विहार में 327 और नॉर्थ कैंपस में 314 का एक्यूआई दर्ज किया। वहीं, इग्नू-मैदानगढ़ी और बुराड़ी क्रॉसिंग में वायु गुणवत्ता सूचकांक 304-304 दर्ज किया गया। अशोक विहार में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक रही और यहां एक्यूआई 224 दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रियल-टाइम डेटा के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 200 था, जिसमें पीएम2.5 मुख्य प्रदूषक के रूप में मौजूद था। 
विज्ञापन


उधर, आईएमडी अनुमान के मुताबिक,अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश नहीं होगी। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें