फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में हवा की हालत खराब, आज कितना एक्यूआई? 5वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी

Sat, 07 Nov 2026 08:03 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा की हालत काफी खराब हो चुकी है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3 लागू करने के बावजूद हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3 लागू कर करने के बावजूद हवा की गुणवत्ता गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के एक्यूआई 367 दर्ज किया गया। उधर, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली के कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों को मुताबिक, अलीपुर में 402, आनंद विहार में 274, अशोक विहार 318, आया नगर 382, बदरपुर 315, बवाना 410, चांदनी चौक 394, डीटीयू 409, द्वारका सेक्टर-8 में 410, आईआईआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 339, आईटीओ 402, जहांगीरपुरी 421, लोधी रोड 251, मुंडका 421, ओखला फेज-2 में 400, पटपड़गंज में 401, पंजाबी बाग 433, रोहिणी 418, विवेक विहार 425, नरेली 409, नॉर्थ कैंपस 409 एक्यूआई दर्ज किया गया।

नोएडा के सेक्टर 62 का बुरा हाल
सीपीसीबी के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 257, सेक्टर 116 में 285, सेक्टर 125 में 279, सेक्टर 150 में 232, सेक्टर-1 में 248, सेक्टर 39 में 267, सेक्टर 62 में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में एक्यूआई
सीपीसीबी के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में भी हवा की हालत खराब है। इंदिरापुरम में 287, लोनी में 332 , संजय नगर में 294 और वेव सिटी में 292 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

दिल्ली में शुक्रवार को 24 इलाकों में एक्यूआई 400 पार
शुक्रवार को राजधानी के 24 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। कई इलाकों में एक्यूआई 440 के पार दर्ज हुआ। पंजाबी बाग दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 453 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी में 447, रोहिणी में 444 और डीटीयू में 443 एक्यूआई दर्ज हुआ। दिल्ली के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 24 पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही, जबकि 30 इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। यानी राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेनी पड़ी। लगातार बिगड़ते हालात ने एक बार फिर दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को आरके पुरम में एक्यूआई 441, मुंडका में 437 और नॉर्थ कैंपस में 430 दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 428, बवाना और सोनिया विहार में 426, अलीपुर में 425 और द्वारका सेक्टर-8 में 424 एक्यूआई रहा। वहीं, नरेला और सिरी फोर्ट में 423 तथा ओखला फेज-2 में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 419, एनएसयूटी जाफरपुर में 416, आईटीओ और जेएलएन स्टेडियम में 412, जेएनयू और पूसा में 408, बुराड़ी क्रॉसिंग में 406, मंदिर मार्ग में 405 और चांदनी चौक में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया।

कई इलाकों में गंभीर श्रेणी की मार
दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से साफ हवा की उम्मीद कमजोर पड़ती दिख रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति अधिक परेशानी पैदा कर सकती है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

एक्यूआई का मतलब समझिए
0-50 : अच्छा
51-100 : संतोषजनक
101-200 : मध्यम
201-300 : खराब
301-400 : बेहद खराब
401-500 : गंभीर

5वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लिया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कक्षा 5 तक की पढ़ाई 'हाइब्रिड मोड' में कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को जारी यह निर्देश शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के साथ-साथ एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाले स्कूलों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें