फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब और बेहद खराब के बीच, अगले 2 दिनों तक मुश्किलें रहेंगी बरकरार

Sun, 18 Nov 2018 10:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद रविवार को भी राजधानी का प्रदूषण स्तर खराब और बेहद खराब के बीच रहा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग (सफर) के मुताबिक, रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविार को यह औसत 299 यानी खराब के स्तर पर पहुंचा।

विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश के बाद हवा में नमी के कारण प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार हुआ है, क्योंकि प्रदूषक तत्व भी हवा के साथ फंसे रहे। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 14 जगह प्रदूषण का स्तर बेहद खराब और 14 जगह खराब रहा। रविवार को हवा में पीएम 2.5 का स्तर 153 और पीएम 10 का स्तर 289 रिकॉर्ड किया गया। सफर के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली की हवा बेहद खराब बने रहने की आशंका है। हालांकि, हवा की रफ्तार तेज होने और पराली जलाने की घटनाओं में कुछ कमी की वजह से प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार हुआ है। बुधवार से प्रदूषण का ग्राफी धीरे-धीरे गिरने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें