चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने तीनों सेनाओं के बीच एक एक संस्थागत ढांचा खड़ा करने की बात कही है। इसके पीछे उनकी दलील यह है कि ऐसा करने से भारत कम से कम समय में कोई भी युद्ध जीत पाएगा।
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि एक संयुक्त योजना बनाने के लिए एक संस्थागत ढांचे की जरूरत है। वायुसेना अकेली सेना है जिसमें वरिष्ठ अफसरों को सीधे नियुक्त किया जाता है।
उन्होंने कहा कि युद्ध में कोई भी सेना अकेले दम पर अपनी स्वत: और स्वाभाविक क्षमताओं के आधार पर नहीं जीत सकती। इसलिए जरूरी है कि तीनों सेनाओं में संयुक्त योजनाओं को बढ़ावा दिया जाए।