फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं से छंट गया दिल्ली का प्रदूषण, दो दिन बाद फिर खराब होने की आशंका

Thu, 28 Nov 2019 07:11 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं ने गुरुवार को हवा साफ कर दी। 24 घंटे में वायु गुणवत्ता में 24 अंकों का सुधार आया है। गुणवत्ता संतोषजनक और औसत दर्जे की सीमा पर बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 पर रिकार्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हवा की चाल धीमी होने से एक बार फिर गुणवत्ता खराब होगी। अगले दो दिनों तक इसमें सुधार होने का उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


उधर, सफर का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की असर से मौमस में बदलाव हुआ है। सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, दिन भर 15-20 किमी प्रति घंटा की चाल से हवाएं चलीं। जबकि मिक्सिंग हाइट सामान्य से ऊपर चली गई थी। दूसरी तरफ पुरवा हवाएं चलने से पंजाब व हरियाणा से धुंआ दिल्ली नहीं पहुंच रहा है। राजधानी के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा भी चार फीसदी के इर्द-गिर्द है। इनके मिले-जुले असर से हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आई है।

दिल्ली की हवा बुधवार की तुलना में गुरुवार को बेहतर हुई है। बुधवार के 134 की जगह गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 पर पहुंच गया। दूसरी तरफ धूल के महीन कणों पीएम 10 व पीएम 2.5 की मात्रा 100 से नीचे आ गई। दोनों प्रदूषक संतोषजनक स्तर पर रहे। आंकड़े बताते हैं कि पांच अक्तूबर के बाद पहली बार दिल्ली की हवा इस स्तर तक साफ हो गई है। उस दिन सूचकांक 98 पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें खराबी आती गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अगले दो दिनों में फिर खराब होगी हवा:

सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हवा की चाल 8 किमी प्रति घंटा रहेगी। जबकि अगले दिन इसकी चाल 6 किमी प्रति घंटा पहुंचने का अंदेशा है। इस दौरान मिक्सिंग हाइट में भी गिरावट आएगी। मौसम में होने वाले इस बदलाव से अगले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब होगी। 

शुक्रवार को यह औसत दर्जे व खराब की सीमा रहेगी, जबकि शनिवार को इसके बेहद खराब स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। थोड़ी राहत पराली के धुएं की मात्रा चार से पांच फीसदी के बीच बने रहने से है। इससे किसी बाहरी कारक का असर दिल्ली के प्रदूषण में नहीं रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें