कहां कितना एक्यूआई?
चांदनी चौक के अलावा मथुरा रोड में एक्यूआई 362 और डीटीयू में 351 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में यह 345, नॉर्थ कैंपस में 340, वजीरपुर में 340, सिरिफोर्ट में 339 और पूसा के आईआईटीएम केंद्र पर 337 रहा। शादिपुर में 329, आईटीओ में 327, बुराड़ी क्रॉसिंग में 326 और आया नगर में 322 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन सभी केंद्रों पर हवा बहुत खराब श्रेणी में रही।
35 केंद्रों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज
राजधानी के 35 केंद्रों पर एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार का एक्यूआई 287, अशोक विहार का 289, बवाना का 315, मुंडका का 296 और रोहिणी का 295 रहा। वहीं, केवल दो केंद्रों पर हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। लोदी रोड में सबसे कम एक्यूआई 147 और नजफगढ़ में 199 रहा।
चांदनी चौक में पीएम 10 के साथ एक्यूआई 374
आंकड़ों के मुताबिक, 59 केंद्रों में से 46 पर पीएम 2.5 और 13 पर पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक रहा। चांदनी चौक में पीएम 10 के साथ एक्यूआई 374 और मथुरा रोड में 362 दर्ज किया गया। वहीं, पीएम 2.5 के मामले में डीटीयू का एक्यूआई 351 रहा। इस तरह राजधानी में प्रदूषण की समस्या एक-दो इलाकों तक सीमित नहीं है। शहर के कई हिस्सों में हवा बहुत खराब बनी हुई है, जबकि कुछ केंद्रों पर अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति दर्ज की गई है।