फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में 'बहुत खराब' प्रदूषण का स्तर, आज सुधार की संभावना

Wed, 30 Oct 2019 04:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी प्रदूषण बहुत खराब स्तर पर बना हुआ है। हालांकि प्रदूषण के स्तर में आज सुधार हो सकता है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 392 पर रहा। अभी भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में है। 

विज्ञापन




 

विज्ञापन

दिवाली के बाद प्रदूषण में आई कमी लेकिन दमघोंटू हुई हवा
दिवाली पर दिल्ली के प्रदूषण में बेशक कमी आई हो, लेकिन मध्य रात्रि में हवा दमघोंटू रही। ज्यादातर इलाकों में पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर 500 से ऊपर चला गया। हवा की चाल से सुबह होते-होते इसमें कमी भी दर्ज की गई।

सोमवार को शाम ढलने के साथ एक बार फिर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली के 35 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 20 पर हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर दर्ज हुई।

वहीं, रात 8 बजे पूरी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 399 पर पहुंच गया था। सीपीसीबी का पूर्वानुमान था कि मंगलवार को इसमें सुधार आ सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब बुधवार को इसमें सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कई स्थानों पर नगर निगम ने छिड़काव भी किया।

सीपीसीबी ने दिल्ली के जिन 35 स्टेशनों से हवा की गुणवत्ता की लाइन मॉनिटरिंग की, उनमें से सभी का एक्यूआई मध्य रात्रि गंभीर स्तर पर चला गया। इस दौरान पीएम 2.5 व पीएम 10 की मात्रा 500 से ऊपर थी, जबकि इनका मानक स्तर 60 व सौ है।

सबसे प्रदूषित 5 इलाके

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीएम 2.5 का स्तर 740 व चांदनी चौक में 689 तक चला गया था। वहीं, आनंद विहार, मथुरा रोड, आया नगर, करणी सिंह शूटिंग रेंज, नेहरू नगर, विवेक विहार सरीखे इलाकों में मध्य रात्रि को करीब 4 घंटे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से ऊपर रहा। हालांकि, दूसरे इलाकों में दो घंटे के बाद इसमें कमी दर्ज की गई।

सोमवार शाम सबसे प्रदूषित इलाका नेहरू नगर रहा। यहां का एक्यूआई 434 रिकार्ड किया गया। मथुरा रोड पर यह 420, आनंद विहार पर 418, करणी सिंह शूटिंग रेंज पर 417, वजीरपुर पर 416 व सीरी फोर्ट पर 415 तक पहुंच गया था। दूसरे 14 इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर दर्ज की गई। वहीं, जिन 15 इलाकों में हवा बेहद खराब रही, उनका सूचकांक भी 400 के करीब ही रहा। 

सबसे प्रदूषित 5 इलाके

नेहरू नगर                    434
आनंद विहार                 418
करणी  सिंह शूटिंग रेंज   417
वजरीरपुर                    416
सीरी फोर्ट                    415

एक्यूआई के मानक

0-50 अच्छी,  51-100 संतोषजनक, 101-200 औसत, 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब, 401-500 गंभीर, 500 से ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन

मंगलवार को बढ़ेगा पराली के धुएं का हिस्सा

सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को एक बार फिर पराली का धुएं का हिस्सा दिल्ली के प्रदूषण में बढ़ेगा। सोमवार के 15 फीसदी की तुलना में मंगलवार को यह 25 फीसदी तक जा सकता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि हवा की दिशा फिलहाल उत्तर पश्चिम से है।

पंजाब व हरियाणा की तरफ से दिल्ली पहुंच रही हवाएं पराली के धुएं को भी साथ लेकर आ रही हैं। सफर का अनुमान है कि हवा की चाल तेज होने से मंगलवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार आएगा।

ध्वनि प्रदूषण में आई कमी

इस साल दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। पांच मॉनिटरिग स्टेशनों पर ध्वनि प्रदूषण में कमी आई। वहीं, एक स्टेशन पर पिछले साल दिवाली जैसा ही ध्वनि प्रदूषण दर्ज किया गया। चार स्टेशनों पर ध्वनि प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मॉनीटरिंग स्टेशन    2019    2018
लाजपत नगर            69       69
मयूर विहार               68       74
पीतमपुरा                 68        75
कमला नगर             70       74
जनकपुरी                71       75
ओखला                   66       68

इन कारणों से कम रहा प्रदूषण

. ग्रैप पर चल रही दिल्ली।
. ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल।
. जागरूकता अभियान।
. हवाओं की तेज रफ्तार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें