फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई खराब, आसमान में छाई धुंध, खराब श्रेणी के निचले स्तर पर पहुंचा AQI लेवल

Thu, 10 Nov 2022 03:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। दिल्ली-एनसीआर इलाकों में आज भी धुंध छाई है। वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है। नोएडा में भी प्रदूषण स्तर बुरी स्थिति में है। 
विज्ञापन
दिल्ली सहित एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खराब बना हुआ है। दिल्ली में आज धुंध है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में चारों ओर आसमान में गुरुवार सुबह से धुंध छाई हुई है। दिल्ली का वायु प्रदूषण स्तर (AQI) बहुत खराब स्तर पर पहुंच गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार, सुबह AQI 303 है, जबकि बुधवार सुबह यह 329 था। 

विज्ञापन


एनसीआर में भी वायु प्रदूषण बुरे स्तर पर बना हुआ है। नोएडा में सबसे बुरी स्थिति है। यहां AQI 309 दर्ज किया गया है। जबकि गुरुग्राम में स्थिति संतुलित बनी हुई है। यहां पर AQI 144 रिकार्ड किया गया है। सभी निगरानी स्टेशनों ने राष्ट्रीय राजधानी का प्रदूषण स्तर काफी खराब स्तर पर दर्ज किया है। 

राष्ट्रीय राजधानी के सभी प्रमुख निगरानी स्टेशनों पर दर्ज AQI  भी बेहद खराब श्रेणी में रहा। पूसा ने AQI 290 रिकॉर्ड किया, जबकि धीरपुर ने 295, लोधी रोड रिकॉर्ड AQI 266, दिल्ली एयरपोर्ट AQI 303, मथुरा रोड ने AQI 319 दर्ज किया। 
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में AQI 322, जबकि आईआईटी दिल्ली AQI 252 खराब श्रेणी में रहा। आयानगर भी गुरुवार सुबह 10:15 बजे AQI 297 सबसे खराब स्तर पर रहा। 

वायु प्रदूषण गुणवत्ता को 0 से 100 के बीच अच्छा माना जाता है, जबकि 100 से 200 के बीच संतुलित, 200 से 300 के बीच खराब, 300 से 400 को बहुत खराब और 400 से 500 या उससे ऊपर हो तो से गंभीर माना जाता है। 

दिल्ली सरकार के एक आदेश के बाद प्राथमिक स्कूल 5 नवंबर से बंद किए गए थे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को घोषणा की कि प्राथमिक स्कूल आज (9 नवंबर) से फिर से खुलेंगे और उनसे सीनियर कक्षाओं की आउटडोर होने वाली गतिविधियों पर लगाया गया प्रतिबंध भी हटा लिया गया है। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और घटती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर लगाया गया था।

पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' होने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज 4 को रद्द करने के लिए केंद्र सरकार के पैनल कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के मद्देनजर ये निर्देश जारी किए गए थे, कई माता-पिता गवर्नमेंटनेट के फैसले से नाखुश हैं क्योंकि वे हैं राय है कि इन बच्चों के लिए ऐसी प्रदूषित हवा में प्रबंधन करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें