फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता 109 अंक हुई खराब, प्रदूषण स्तर संतोषजनक से औसत दर्जे पर पहुंचा

Sat, 30 Nov 2019 10:22 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली की हवा तीन दिन बेहतर रहने के बाद शनिवार को एक बार फिर खराब हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक में शुक्रवार की तुलना में 109 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। सफर का कहा है कि मिक्सिंग हाइट नीचे आने और बारिश का असर खत्म होने से प्रदूषण बढ़ रहा है। रविवार को यह खराब स्तर में जा सकती है। इससे पहले बीते तीन दिनों की हल्की बारिश का सबसे बेहतर असर शुक्रवार को दिखा था। 
विज्ञापन


55 दिनों बाद हवा की गुणवत्ता संतोषजनक हो गई थी लेकिन शनिवार को फिर से इसमें खराबी आनी शुरू हुई है। इसकी बड़ी वजह बारिश के असर का खत्म होना बताया गया है। वहीं तापमान गिरने से मिक्सिंग हाइट भी नीचे आ गई है। इससे दिल्ली का स्थानीय प्रदूषण बाहर नहीं फैल सका और वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार के 84 अंकों से बढ़कर शनिवार को 193 पर पहुंच गया। 

सफर का कहना है कि रविवार को हवा की चाल भी कम होने का अनुमान है। इससे प्रदूषण स्तर में वृद्धि होगी। इस दौरान हवा की गुणवत्ता खराब स्तर में पहुंच सकती है। थोड़ी सहूलियत इस मायने में है कि पराली के धुएं का दिल्ली के प्रदूषण में हिस्सा एक अंक में बना हुआ है। अगले हफ्ते के मध्य तक इसमें बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें