फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके मन एक ही सवाल, सांसें कब होंगी सुरक्षित: फिर गैस चैंबर बनी दिल्ली, AQI 400 पार; तीन दिन नहीं राहत के आसार

Fri, 24 Nov 2023 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के 36 प्रदूषण केंद्र में से 24 केंद्रों पर आबोहवा बेहद खराब रही। यहां प्रदूषण सूचकांक 400 से अधिक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 24 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी बदलाव व स्थानीय कारणों से दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर बन गई है। शुक्रवार को दिल्ली के दो तिहाई इलाकों में प्रदूषण का सूचकांक 400 के पार रहा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद और दिल्ली 415 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। जो बृहस्पतिवार के मुकाबले 25 अंक ज्यादा है। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद में प्रदूषण सूचकांक 401, ग्रेटर नोएडा में 365, गुरुग्राम में 335 और नोएडा में 367 एक्यूआई दर्ज किया गया। सोमवार तक दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है। 27 नवंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

विशेषज्ञों की माने तो पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली व स्थानीय कारणों के साथ मौसमी दशाएं प्रतिकूल बनी हुई हैं। हवाओं की गति काफी कम है। वहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पा रहे। यहीं कारण है कि आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक शुक्रवार को हवा पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे रही। शनिवार को हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। रविवार को हवा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 240 दर्ज की गई, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 417 दर्ज की गई, जोकि गंभीर श्रेणी है।

24 इलाकों में हवा बेहद गंभीर
दिल्ली के 36 प्रदूषण केंद्र में से 24 केंद्रों पर आबोहवा बेहद खराब रही। यहां प्रदूषण सूचकांक 400 से अधिक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 24 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें बवाना व जहांगीरपुरी में 470, मुंडका में 468, नेहरू नगर में 465, वजीरपुर में 463, सोनिया विहार व रोहिणी में 461 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, 13 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें एनएसआईटी द्वारका में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 400 रहा। साथ ही, श्री अरबिंदो मार्ग में 398, मंदिर मार्ग में 395, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 394 व जेएलएन में 392 समेत 13 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम पारा
दिल्ली में पूर्व दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया। अनुमान है कि शनिवार को तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को मौसमी बदलाव के कारण हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान है। वहीं 30 नवंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें