अस्पताल की निदेशक डॉ. नंदिनी दुग्गल ने आदेश जारी किया है कि अस्पताल में घूमने वाले निजी एजेंटों व धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि वे उक्त मामले में सतर्क रहें और यदि कोई निजी एजेंट पाया जाता है तो सूचना दें।
एम्स, सफदरजंग के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भी निजी एजेंटों पर सख्ती करने का फैसला लिया गया है। अस्पताल की निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
अस्पताल की निदेशक डॉ. नंदिनी दुग्गल ने आदेश जारी किया है कि अस्पताल में घूमने वाले निजी एजेंटों व धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष, नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे उक्त मामले में सतर्क रहें और यदि कोई निजी एजेंट पाया जाता है तो सूचना दें। साथ ही कहा है कि सभी कर्मचारी (आउटसोर्स सहित) ड्यूटी के दौरान अपने पहचान पत्र साथ रखें।