फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: मर्सिडीज कार के आगे-पीछे लगे थे अलग-अलग नंबर, लोगों से आरोपी ने बोतल दिखाकर कहा- ये तो बीयर है

Sun, 09 Aug 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली के नरेला में मामूरपुर के हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी शुभम को पकड़ लिया। लोगों ने कार में बोतल देखकर पूछा कि उसने नशा कर रखा है, तो आरोपी ने कहा कि यह बीयर है।
विज्ञापन
Delhi Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मर्सिडीज कार और वैगनआर कार में भिड़ंत के बाद बहुत तेज आवाज आई। यह बात स्थानीय निवासी राजवीर सिंह ने बताई और कहा कि हादसे के समय वह पार्क में घूम रहे थे। जब मौके पर दौड़कर पहुंचकर देखा तो उर्मिला (70 साल) भी चपेट में आ गई थीं। राजवीर ने बताया कि मर्सिडीज की रफ्तार 80 से 100 के आसपास रही होगी। 
विज्ञापन


वह कहते हैं कि बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने की वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ, नहीं तो मंजर और कुछ होता। राजवीर ने आरोप लगाया कि हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर स्थित शराब और चिकन की दुकान इसका कारण हैं। शाम को लोग नशे में अपनी गाड़ी निकालते हैं। मर्सिडीज कार में बियर की बोतल भी मिली है। आरोपी चालक भी नशे में था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए, क्योंकि उसकी कार में आगे और पीछे का नंबर अलग मिले हैं।

आरोपी शुभम ने दोस्त से खरीदी है मर्सिडीज
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय मर्सिडीज शुभम चला रहा था। वह नरेला के ग्रीन वैली अपार्टमेंट में रहता है। उसके पिता हरियाणा पुलिस ने सब इंस्पेक्टर हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार शुभम ने अपने दोस्त से खरीदी है, लेकिन अभी कागज में उसका नाम दर्ज नहीं हुआ है। शुभम पिछले साल एमए की पढ़ाई पूरा कर चुका है और फिलहाल बेरोजगार है। घटना के समय वह दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर लौट रहा था। वह मूलत: घोघा गांव नरेला का रहने वाला है।

 

वहीं मृत महिला उर्मिला के भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि उनकी चाची हर दिन चीड़ियों को दाना और चींटियों को आटा डालने के लिए आती थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही वह उनको अस्पताल लेकर गए थे। ईसीजी करने के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने भी शराब और मीट की दुकानों को हादसे की वजह बताया है। 

साथ ही कहते हैं कि पहले भी इसे बंद करने की शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी संध्या ने बताया कि शनिवार सुबह 8.30 बजे के आसपास की घटना है। आरोपी चालक नशे में था और कार को 80 की स्पीड में चलाकर लाया और वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया। संजय स्वामी ने बताया कि उर्मिला धार्मिक प्रवृत्ति की थी। वह पक्षी और चींटियों को खाना देने आती थीं। नशे की वजह से कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने शराब की दुकान और चिकन की दुकान बंद करने की मांग की।

घटना के बाद का वीडियो भी वायरल
घटना के बाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह सहमा हुआ अपने ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है। लोगों ने कार में बोतल देखकर उससे पूछा कि उसने नशा कर रखा है तो आरोपी ने बोतल दिखाकर कहा कि यह बियर का बोतल है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस ने शुभम का मेडिकल कराया है। पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय मर्सिडीज की रफ्तार कितनी थी और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ है।
 

लोगों से आरोपी शुभम ने बोतल दिखाकर कहा-यह तो बीयर है
नई दिल्ली के नरेला में मामूरपुर के हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी शुभम को पकड़ लिया। लोगों ने कार में बोतल देखकर पूछा कि उसने नशा कर रखा है, तो आरोपी ने कहा कि यह बीयर है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। 

 

पुलिस ने शुभम का मेडिकल कराया है। पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय मर्सिडीज की रफ्तार कितनी थी और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ है। घटना के बाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह सहमा हुआ अपने ड्राइविंग सीट पर बैठा है।

चिड़ियों को दाना दालने आती थीं 
मृत महिला उर्मिला के भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि उनकी चाची हर दिन चिड़ियों को दाना और चीटियों को आटा डालने के लिए आती थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही वह उनको अस्पताल लेकर गए थे।

 

दौड़ रही मौत, पिछले साल 1,617 की गई जान कहीं कुचला, कहीं 12 किमी तक घसीटा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसों में 2025 में 1,617 लोगों की जान गई। एनसीआरबी और ट्रैफिक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 1,551 लोगों की मौत हुई। 2022-2023 के दौरान हादसों में 1,500 से 1,570 के करीब थी।
विज्ञापन

  • सिंघु बॉर्डर हेड कांस्टेबल हादसा (जुलाई, 2026) : सिंघु गांव के पास तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।
  • वसंत विहार ऑडी हिट-एंड-रन (जुलाई, 2025) : वसंत विहार में रात में तेज रफ्तार सफेद ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। 8 साल की बच्ची समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
  • कंझावला मामला (31 दिसंबर, 2022) : कंझावाला इलाके में बलेनो कार ने रात में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती अंजलि सिंह को टक्कर मार दी। युवती कार के पहियों में फंस गई और आरोपी उसे सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किमी तक सड़क पर घसीटते रहे। क्षत-विक्षत युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें