फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: दिल्ली में राष्ट्रपति शासन! आप विधायक की हाईकोर्ट से अपील, निशाना केंद्र या केजरीवाल?

Fri, 30 Apr 2021 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों और ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच दिल्ली सरकार को उनके ही एक विधायक ने तगड़ा झटका दिया है। विधायक शोएब इकबाल ने हाईकोर्ट से अपील की है कि दिल्ली में अव्यवस्था फैल गई है और यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
विज्ञापन
शोएब इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों और ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच दिल्ली सरकार को उनके ही एक विधायक ने तगड़ा झटका दिया है। विधायक शोएब इकबाल ने हाईकोर्ट से अपील की है कि दिल्ली में अव्यवस्था फैल गई है और यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

विज्ञापन

दिल्ली के मटियामहल से विधायक शोएब इकबाल ने दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखकर यह बात कही है। उनकी शिकायत है कि दिल्ली में मरीजों को न दवा मिल रही है और न ही अस्पताल व ऑक्सीजन। किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही और लोगों की जानें जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद दुख है कि वह किसी की मदद नहीं कर पा रहे हैं। छह बार विधायक होने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं है। उनका कहना है कि वह तो यही चाहते हैं दिल्ली में तुरंत राष्ट्रपति शासन लग जाए वरना यहां लाशें बिछ जाएंगी।
विज्ञापन

शोएब इकबाल ने ऐसी मांग इसलिए रखी है क्योंकि उनका कहना है कि दिल्ली को केंद्र का सहयोग नहीं मिल रहा है, अगर केंद्र के हाथ में सबकुछ आए तो काम हो पाएगा। तीन माह के लिए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें