फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पंखे बनाने की फैक्टरी में कंप्रेशर फटने से धमाका, 7 की मौत, 8 घायल

Fri, 04 Jan 2019 06:51 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार रात पंखे बनाने की एक फैक्टरी में जबरदस्त ब्लॉस्ट हुआ। हादसे में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। धमाके आवाज सुनते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इमारत के मलबे से 10 लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 लोग घायल हैं।  
विज्ञापन


 


धमाके की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाडिय़ां, कैट्स एंबुलेंस, आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस का राहत दल मौके पर पहुंच गया। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। देर रात तक बचाव कार्य जारी था। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतकों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

 



पुलिस के मुताबिक मोती नगर इलाके सुदर्शन पार्क में डब्ल्यूजेड-1 में पंखे बनाने की भूतल समेत एक मंजिला फैक्टरी है। यहां करीब 15 से 20 लोग काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 8.47 बजे अचानक फैक्टरी में एक तेज धमाका हुआ और फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। 

खबर मिलते ही स्थानीय लोग मदद को भागे। लोगों ने तुरंत मलबे से 10 लोगों को बाहर निकालकर डीडीयू व अन्य अस्पताल भेजा। इधर देर रात को निगम का दस्ता भी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी थी। 

 

 
विज्ञापन

शुरूआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया ग्राउंड फ्लोर पर रखे कंप्रेसर में धमाके की वजह से बिल्डिंग का हिस्सा गिरा। स्थानीय लोगों की माने तो धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। 

इधर हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटने लगी थी। लोग अपने अपनो की तलाश में रोते-बिलखते पहुंच रहे थे। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने देर रात को छह लोगों के मरने की पुष्टि कर दी थी। 

उनका कहना था कि मलबा हटाने का काम रात भर चलेगा। हताहत हुए लोगों के परिजन अपनो की तलाश में अस्पताल की ओर का रुख कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें