दिल्ली के संगम विहार में भी लगी आग
संगम विहार दक्षिण दिल्ली में भी एक गोदाम में रात को भयंकर आग लग गई थी। आग के दौरान इस गोदाम में आसपास के इलाके को खाली कराया गया था। करोड़ों का नुकसान का अनुमान है।
गांधी नगर के गोदाम में आग
दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह आठ बजे गांधी नगर के शांति मोहल्ला की गली नंबर 3 स्थित एक कपड़े के गोदाम में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली। इसके बाद, पांच दमकल वाहन मौके पर भेजे गए।
मध्य जिला डीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आग अब नियंत्रण में है। आग बुझा दी गई है और मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। केवल संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
प्रथम दृष्टया, बैटरी के अधिक गर्म होने या ओवरचार्जिंग को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। आग के सटीक कारण का पता लगाने के लिए दमकल विभाग और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। एफएसएल टीम भी इमारत की जांच करेगी। टीम किसी अन्य ज्वलनशील सामग्री की उपस्थिति का आकलन करेगी।
जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मानव जीवन को किसी भी जोखिम से बचाने के लिए एमसीडी से संरचनात्मक सुरक्षा मूल्यांकन/प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाएगा। यह आकलन किया जाएगा कि इमारत सुरक्षित है या नहीं। यदि आवश्यक हुआ तो मरम्मत या पुनर्निर्माण के निर्देश दिए जाएंगे।