फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पालम में दलाल चला रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर दबोचा... दो महिलाओं को भी बचाया

Sun, 24 Nov 2024 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस ने यहां से एक दलाल को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को बचाया है। पुलिस ने दलाल के कब्जे से नकली ग्राहक से मिले दो हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी लिटन मजूमदार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने पालम इलाके में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से एक दलाल को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को बचाया है। पुलिस ने दलाल के कब्जे से नकली ग्राहक से मिले दो हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान महावीर एन्क्लेव निवासी लिटन मजूमदार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस को पालम इलाके में वेश्यावृत्ति गतिविधि चलने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने जिला के स्पेशल स्टाफ को अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने धंधे के बारे में जानकारी हासिल की।

पुलिस ने धंधे की जगह और इससे जुड़े लोगों की पहचान की। आरोपी के बारे में सूचना मिलने के बाद 22 नवंबर को पुलिस टीम महावीर एन्क्लेव स्थित एक मकान पर पहुंची। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों में से एक को नकली ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा गया। नकली ग्राहक ने दलाल के जरिए दो हजार रुपये में सौदा तय किया।
विज्ञापन


उसे दलाल ने दो महिलाओं को दिखाया। सौदा तय होने के बाद ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने मकान के बाहर मौजूद अपनी टीम को इशारा कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से दलाल लिटन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से 23 और 29 साल की दो महिलाओं को बचाया। जिसके जरिए दलाल वेश्यावृति का रैकेट चला रहा था। पुलिस ने दलाल के खिलाफ पालम थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें