फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-6 संगठन ने उठाया संस्कृति के संरक्षण का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र में सक्रिय दिल्ली-6 संगठन की महिलाओं ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्वों को संजोने की मुहिम शुरू की है। यह पहल स्नेह गुप्ता, चित्रा गुप्ता, पूनम अग्रवाल, उमा गोयल, मंजू गोपाल गोयल, मीरा गोयल और आशा सिंघल जैसी जागरूक महिलाओं के नेतृत्व में शुरू हुई है।
विज्ञापन

संगठन की महिलाओं ने सावन के पावन अवसर पर झंडेवाला मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं नेे कांवड़ उठाकर भगवान शिव को जल अर्पित किया। दिल्ली-6 संगठन इसे महज उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति संवाद मंच मानता है, जो योग, आयुर्वेद, लोक परंपराओं और भारतीय जीवन मूल्यों को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम कर रहा है। इस संगठन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। महिलाओं ने कहा कि भारत को जानना है तो भारत को जीना होगा। इसी सोच के तहत उन्होंने त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों को जन-जन से जोड़ने की योजना बनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें