फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोडरेज में सड़क पर चली गोलियां, तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शाहिद (32) परिवार के साथ अंगूरी बाग, जमुना बाजार इलाके में रहते हैं। इनका कश्मीरी गेट इलाके में ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने का काम है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में रोडरेज की घटना के दौरान गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में घायल हुए आबिद (38) के अलावा अमर उर्फ निक्कू और मोहम्मद दिलफराज का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अमन की हालत गंभीर थी लेकिन अब तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शाहिद (32) परिवार के साथ अंगूरी बाग, जमुना बाजार इलाके में रहते हैं। इनका कश्मीरी गेट इलाके में ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने का काम है। सोमवार रात करीब 10 बजे यह अपने भाई आबिद के साथ कश्मीरी गेट से स्कूटी पर घर लौट रहे थे।

इस बीच अंगूरी बाग के पास पहुंचने पर रांग साइड से आ रही एक अन्य स्कूटी ने इनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। उस पर दो युवक सवार थी। शाहिद की स्कूटी में काफी नुकसान हो गया। शाहिद और आबिद ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया और कहासुनी के बाद स्कूटी ठीक कराने के लिए कहने लगे। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच स्कूटी सवार युवक ने अपने भाई को कॉल कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद आरोपी का भाई कुछ लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपी ने पांच-छह राउंड गोलियां चला दी। एक गोली शाहिद के भाई, पड़ोसी अमन उर्फ निक्कू व राहगीर दिलफराज को लग गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास व अवैध हथियार का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें