फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा ज्वेल थीफ: जब तक चोरी न कर लेता आती नहीं नींद और चैन, जमानत पर आते ही करने लगता है वारदात

Sat, 30 Sep 2023 02:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हाईप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास छत्तीसगढ़ के कवर्धा के विवेकानंद स्कूल के पास कैलाश नगर का रहने वाला है। पिछले तीन-चार वर्षों में इसने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी करना इसकी आदत है। ये जब तक चोरी की बड़ी वारदात नहीं करता, तब तक इसे न तो नींद आती और न ही चैन आता है। 
विज्ञापन
Delhi 25 Crore Robbery - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की गिरफ्त में आया लोकेश श्रीवास ऊर्फ गोलू छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शातिर चोर है। लोकेश से छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि, पड़ोसी राज्यों की पुलिस भी परेशान है। कई बार चोरी के कारण ये पकड़ा जा चुका है। अब एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आया है। लोकेश की चोरी करने की आदत जाती नहीं है।
विज्ञापन


जमानत पर रिहा होते ही चोरी करने लग जाता है। इस हाईप्रोफाइल चोरी से परेशान होकर कलेक्टर ने उसे चार जिलों से तड़ीपार कर दिया था। छत्तीसगढ़ के देवेंद्र नगर की दुकानों में 10 जून को चोरी हुई थी। तीन दुकानों से आठ लाख से ज्यादा की रकम पर चोर ने हाथ साफ कर दिया था।

अभिषेक धारीवाल की शॉपर्स पैराडाइज नाम की होम फर्निशिंग स्टोर, विवेक कुमार कोठारी की हार्डवेयर दुकान और पार्थ घोष की रेडीमेड कपड़े की दुकान में घुसकर कैश चोरी कर लिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दुकान के आसपास मंडराता हुआ नजर आया। पड़ताल करने पर पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का सबसे शातिर चोर कवर्धा का लोकेश श्रीवास है।
पुलिस के पास इसके पुराने क्राइम रिकॉर्ड, छुपने के अड्डे और साथियों को भी जानकारी थी, लिहाजा ज्यादा वक्त नहीं लगा और लोकेश गिरफ्तार हो गया। लोकेश कवर्धा से बाइक पर रायपुर आया। दुकानों की एक-दो दिनों तक रेकी की। इसके बाद घटना को अंजाम दिया।

जब तक चोरी नहीं करता नींद नहीं आती
लोकेश कवर्धा के विवेकानंद स्कूल के पास कैलाश नगर का रहने वाला है। पिछले तीन-चार वर्षों में इसने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी करना इसकी आदत है। ये जब तक चोरी की बड़ी वारदात नहीं करता, तब तक इसे न तो नींद आती और न ही चैन आता है। 

 

जब किसी मामले में लोकेश गिरफ्तार होता है उसके कुछ दिनों बाद जमानत पर छूटकर फिर इसी तरह से चोरी की वारदात को अंजाम देता है। चोरी के पैसों से ही लोकेश अपनी जरूरतें पूरी करता है, परिजन और पुलिस के कई बार समझाने के बावजूद उसने यह धंधा नहीं छोड़ा है।

 

आरोपी के चोरी के चर्चित मामले
लोकेश के चर्चित मामलों में आंध्र प्रदेश के विजयनगर स्थित ज्वेलरी की दुकान से छह किलो सोना चुराया। तेलंगाना में 40 किलो सोना, उड़ीसा में ज्वेलरी शॉप से 500 ग्राम सोने के जेवरात, राजनांदगांव के गंडई से सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर, दुर्ग के पारख ज्वेलर से लगभग चार करोड रुपए के हीरे, सोने- चांदी के जेवर, दुर्ग स्थित बजाज शोरूम से नौ लाख की चोरी जैसे मामले शामिल रहा हैं।

 

यह थी घटना
दिल्ली के भोगल इलाके में 24 सितंबर की रात उमराव सिंह ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ की चोरी हुई थी। चोर चौथी मंजिल का ताला तोड़कर दुकान में घुरा, फिर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटी थी। शोरूम के मालिक संजीव जैन ने बताया था कि हम रविवार 24 सितंबर रात 8 बजे दुकान बंद करके गए थे। सोमवार को छुट्टी रहती है।
विज्ञापन

मंगलवार 26 सितंबर की सुबह 10.30 बजे शोरूम खोला तो हर तरफ धूल थी। जांच के बाद पता चला कि शोरूम में रखे सभी गहने गायब हैं। सोना-चांदी और हीरा समेत करीब 20-25 करोड़ के सामान की चोरी हुई। 4 से 5 लाख कैश भी गायब मिला। चोर शोरूम की चौथी मंजिल से छत का ताला तोड़कर नीचे आया था चोरों ने दीवार में 1.5 फीट की सेंध लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें