फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी दर्शन को गए कैमरामैन समेत 2 की मौत

Mon, 24 Mar 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार नहर में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। हादसा शनिवार की रात 1:30 बजे हुआ।
विज्ञापन


दिल्ली के न्यू उस्मानपुर निवासी अजय पुत्र परशुराम अपने तीन साथियों के साथ मेंहदीपुर बालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ती नहर में जा गिरी।

पढ़ें: नहर में गिरी अनियंत्रित कार, दो की मौत

कोसी कलां में हादसे के बाद जान गंवाने वाले राम और अजय के दिल्ली स्थित घरों पर मातम छाया हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों दोस्तों के परिजनों के अलावा घायल अरुण और राहुल के परिवार भी घटना स्थल के लिए निकल गए।
विज्ञापन


दिल्ली में लोग घायलों के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। राम और अजय अक्सर मेहंदीपुर के बालाजी के दर्शन के लिए जाते रहते थे। अजय की मौत की खबर से उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

पढ़ें: बेटियों को जन्म देना बना मौत का कारण!

न्यू उस्मानपुर जीरो पुश्ता निवासी अजय अपने चचेरे भाई राहुल व बचपन के दो दोस्त राम और अरुण के साथ अल्टो कार से शुक्रवार को बालाजी के दर्शन के लिए निकले थे। दिल्ली में अजय के दोस्त मयंक ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही परिवार मथुरा के लिए रवाना हो गया। अजय जीरो पुश्ता पर अपनी गैराज चलाता था।

इसके परिवार में दो बड़े भाई व पिता परशुराम हैं। अजय के पिता इलाके में  परचून की दुकान चलाते हैं। दोस्तों के मुताबिक अजय धार्मिक प्रवृति का युवक था। हादसे के बाद से अजय की मां का रोते-रोते बुरा हाल है। मयंक ने बताया कि अजय की परिजन शादी करने वाले थे।

पढ़ें: जहर खाने से नहीं हुई सुनंदा पुष्कर की मौत

वहीं प्रेमगली बाबरपुर निवासी राम के घर में मातम का माहौल था। राम एक निजी चैनल में कैमरामैन की नौकरी करता था। उसके चाचा अर्जुन ने बताया कि एक दिन बाद वापस लौटने की बात कर राम घर से निकला था।
विज्ञापन


रोते हुए राम के चाचा ने बताया कि किसी को क्या पता था कि वह अब कभी वापस नहीं लौटेगा। दूसरी ओर राहुल और अरुण के परिजन उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें