फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्षीय बच्ची से दरिंदगीः अब भी आईसीयू में है पीड़िता, प्लेटलेट काउंट कम, सुधार होने पर होगी सर्जरी

Fri, 07 Aug 2020 01:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल पीड़ित परिवार से मिलीं - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पीरागढ़ी इलाके में दरिंदगी का शिकार 12 वर्षीय बच्ची का इलाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी की गई है और वह अब भी आईसीयू में ही है। डॉक्टरों ने बताया है कि उसके लिए अगले 12 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन


एम्स सूत्रों ने बताया है कि दुष्कर्म पीड़िता 12 वर्षिय बच्ची की हालत गंभीर है और उसे न्यूरोसर्जरी आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। वह वेंटिलेटर पर है और उसकी प्लेटलेट काउंट कम हैं। प्लेटलेट काउंट में सुधार होने के बाद बच्ची की न्यूरो सर्जरी की जाएगी।

डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि बच्ची के शरीर में आंतरिक रक्तस्राव(इंटरनल ब्लीडिंग) नहीं रुक रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। हालांकि डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उसकी हालत में सुधार हो। अगले 12 घंटे डॉक्टरों के लिए भी बहुत चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम को घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैची से गोदने का मामला सामने आया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे। 

विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था। इस समय एम्स के ट्रॉमा सेटर में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की सर्जरी की गई है।
 
उधर अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय बच्ची की हालत काफी गंभीर है। उसको आईसीयू में रखा गया है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। वह बेहोश है और अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें