फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दरिंदगीः पीड़िता के परिवार से मिले केजरीवाल, 10 लाख की मदद

Thu, 06 Aug 2020 06:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे केजरीवाल, झेलना पड़ा कांग्रेस का विरोध - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश का मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। बच्ची की हालत इस वक्त काफी गंभीर है और उसका इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां आज सीएम केजरीवाल परिजनों से मिले।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, बच्ची ही हालत गंभीर है, उसे अंदर तक चोटें आई हैं। बच्ची बेहोशी की हालत में हैं, उसकी सर्जरी की गई है। हम लोग परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे।

इससे पहले जब केजरीवाल एम्स पहुंचे तो बाहर ही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सामना करना पड़ा। कांग्रेस एम्स के बाहर दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।
विज्ञापन


वहीं आज सुबह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी एम्स आकर परिजनों से मिलीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस को समन जारी कर दिया है और आयोग का कोई सदस्य हर वक्त परिवार के साथ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें