एडीएम हरीश चंद्र ने फोन पर बताया कि अभी उनको अरेस्ट स्टे की कॉपी नहीं मिली है। उनका पूरा परिवार परेशान है और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। कॉपी मिलने के बाद वह अपने घर आएंगे और मीडिया के समक्ष बात रखेंगे, ताकि अधिकारियों एवं समाज के लोगों को स्पष्ट साक्ष्य दिखाए जा सकें।
कुक और प्रशिक्षण लेने आए युवक के बयान दर्ज
रिटायर्ड कर्नल के घर पर सेना में जाने के लिए प्रशिक्षण लेने आए अविनाश पांडे और कुक हरीश लाल के एसपी क्राइम ने बृहस्पतिवार देर रात बयान दर्ज किए। एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक विमल के बयान दर्ज कराने के लिए उसे भी बुलावा भेजा गया है।
अभी रिटायर्ड कर्नल से पूछा गया है कि यदि अपने पक्ष में किसी और के बयान दर्ज कराने हैं तो करा सकते हैं। अब बयान की बारी एडीएम पक्ष की है। उनसे संपर्क साधा जा रहा है, लेकिन अभी बात नहीं हो पाई है। उनसे भी बयान दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है।