विधानसभा चुनाव में दिल्ली के 11 जिलों में 19 जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। इन स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना आठ फरवरी को होगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार 350 सीसीटीवी की निगरानी में वोटों की गिनती होगी। इसके साथ ही सशस्त्र पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
इन जगहों पर होगी मतगणना
उत्तरी जिले में बादली स्थित जीबीएसएस स्कूल में नरेला, बादली, बवाना और रोहिणी विधानसभा के लिए मतगणना होगी। भारत नगर स्थित एसकेवी में आदर्श नगर, शकूर बस्ती, वजीरपुर और माॅडल टाउन। उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क स्थित जीबीएसएस स्कूल में सीलमपुर, घाेंडा और नंद नगरी में न्यू बिल्डिंग आईटीआई में गोकलपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर।
नई दिल्ली जिले की गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली स्कूल में पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, प्राथमिक स्कूल में दिल्ली कैंट, नई दिल्ली, अटल आदर्श बंगाली बालिका स्कूल में राजेंद्र नगर और आरके पुरम विधानसभा के लिए मतगणना होगी। शाहदरा जिले में ओल्ड बिल्डिंग आईटीआई में विश्वास नगर, शाहदरा, सीमापुरी, नंद नगरी, रोहतास नगर, बाबरपुर। दक्षिणी जिले में जीजा बाई आईटीआई फाॅर वूमेन में मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर, अगस्त क्रांति मार्ग में देवली, अंबेडकर नगर। मध्य जिले में धीरपुर स्थित सर सीवी रमण आईटीआई में बुराड़ी, तिमारपुर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटियामहल, बल्लीमारान, करोल बाग। दक्षिण पश्चिम जिले के द्वारका सेक्टर तीन स्थित एनएसयूटी में विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन, पालम विधानसभा के लिए मतगणना होगी। वहीं, उत्तर पश्चिम जिले के घेवरा स्थित छाेटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रिठाला, मुंडका, किराड़ी, मंगोलपुरी की आईटीआई में सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी। वहीं, पीतमपुरा के कस्तूरबा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में शालीमार बाग, त्रिनगर।
दक्षिण पूर्व जिले के महारानी बाग स्थित मीरा बाई डीएसईयू में जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, कालकाजी, ओखला और ओखला फेज तीन स्थित डीएसईयू में संगम विहार, तुगलकाबाद, बदरपुर और पूर्वी जिले के सीडब्ल्यूजी विलेज में त्रिलोकपुरी, काेंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर। वहीं, पश्चिमी जिले के मादीपुर के जीजीएसएस स्कूल में मोती नगर, मादीपुर, राजौरी गार्डन। हरिनगर स्थित आईटीआई जेल रोड में नांगलोई जाट, हरि नगर, तिलक नगर विधानसभा के मतों की मतगणना होगी।