भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार नौकरशाह बीके बंसल की अंतरिम जमानत विशेष सीबीआई अदालत ने तीन अगस्त तक बढ़ा दी है। पत्नी और बेटी की मौत के बाद होने वाले क्रिया-कर्म के लिए बंसल ने अंतरिम जमानत बढ़ाने का आग्रह किया था।
इससे पूर्व बुधवार को अदालत ने पत्नी व बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बंसल को दो दिन की अंतरिम जमानत दी थी।
बता दें कि बंसल की पत्नी सत्यबाला (57 )और बेटी नेहा (28) ने मंगलवार को आईपी एक्सटेंशन स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी।