फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा राज्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को दिया ये तोहफा

Wed, 27 Jan 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटौती
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग पर आखिरकार बुधवार को मुहर लग गई। पटौदी में रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार की सुबह गोल्डन लायन कैंटीन (सीएसडी) का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वन रैंक वन पेंशन लागू कर फौजियों को सौगात दी गई है। पूर्व सैनिक देश की रीढ़ की हड्डी हैं। पटौदी में सीएसडी खोलने के लिए थल सेना के उच्च अधिकारियों ने पूरा श्रेय केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री को दिया।

राव कहा कि उनके पास गोल्डन लायन कैंटीन खोलने के लिए दो जगह से आवेदन मिले थे। उनमें से एक कैंटीन पश्चिमी कमांड के अंतर्गत पटौदी में खोल दी गई है, जबकि दूसरी रेवाड़ी जिला के कनीना में खोलने की प्रक्रिया दक्षिण पश्चिम कमांड से पूरी करवाई जा चुकी है। जल्द ही कनीना में भी कैंटीन खोली जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी अक्सर कहते हैं कि प्रधानमंत्री विदेश का ज्यादा दौरा करते हैं लेकिन पहला साल दुनिया के विभिन्न देशों से धन जुटाने में लगा। अब दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें साल में इस धन से देश में विकास के कार्य करवाएंगे।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों से कहा कि मीडिया प्रतिनिधि मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड आज न लिखें। अभी बहुत सारे काम होने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पांच साल के कार्यों का आकलन करके ही रिपोर्ट कार्ड लोगों के समक्ष प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ जितना भी टकराव होता है, उसका ज्यादातर हिस्सा पश्चिमी कमांड के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि जनरल केजे सिंह के नेतृत्व में यह कमांड सभी हमलों का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तीनों सेना को ताकतवर बनाने में लगी हुई है। सांसद ने इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचीं करीब 200 वीरांगनाओं को कंबल भेंटकर सम्मानित किया।

इससे पहले  भारतीय थल सेना पश्चिमी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि इस इलाके के लोग सदियों से राव विरेंद्र सिंह के परिवार से जुड़े हुए हैं।

आज का यह कार्यक्रम इन्हीं की वजह से हुआ है। जनरल केजे सिंह ने कहा कि कुछ विघटनकारी ताकतें हमें बांटना चाहती है परंतु हमने अपनी परंपरा व भाईचारे को बरकरार रखा हुआ है। इस मौके पर मेजर जनरल विनोद कुमार, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, नगर निगम के मेयर बिमल यादव, अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, डीसीपी सुलोचना, पटौदी एसडीएम रविंद्र यादव, सरपंच ज्ञान सिंह, राव सूबे सिंह, सत्यनारायण थिरयान, सुरेंद्र यादव, मनोज मोकलवास, मनोज जनौला, कैप्टन बलबीर सिंह, दलीप पहलवान, सुरेंद्र यादव, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र पंच हुसैनका, सुरेश यादव,  नरेश यादव, सत्यनारायण मिर्जापुर, राकेश कुमार, प्रेम सचदेवा, चंद्रभान सहगल, सूबेदार बिजेंद्र सिंह, ब्रह्म यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें